Allu Arjun Birthday : अल्लु अर्जुन की लव स्टोरी, कैसे Sneha Reddy को पहली नजर में किया था प्रपोज

Security Logo

Allu Arjun Birthday : अल्लू अर्जुन 8 अप्रैल 2024 को अपना 42 वां जन्मदिन मना रहे हैं। क्या आप अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी की लव स्टोरी की कहानी जानते है ?

Allu Arjun Birthday

8 अप्रैल 2024 को अल्लू अर्जुन अपना 42 वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के मौके पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े बड़े-बड़े सितारे अल्लू अर्जुन के 42 वेंजन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। वही अल्लू अर्जुन ने भी अपने फैंस को जन्मदिन के मौके पर पुष्पा 2 टीजर रिलीज ( Pushpa 2 Teaser ) करके सभी को सरप्राइज कर दिया है। लंबे समय से इंतजार के बाद पुष्पा 2 का टीचर, अल्लू अर्जुन के 42वां में जन्मदिन के मौके पर रिलीज कर दिया गया है।

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज पूरी दुनिया में अपने नाम का डंका बज चुके हैं। पुष्पा फिल्म करने के बाद अल्लू अर्जुन का करियर पिक पर है। पैन इंडिया लेवल पर बनी यह फिल्म जबरदस्त हिट हुई, इसके बाद पुष्पा 2 का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इस इंतजार की घड़ी को कम करते हुए फिल्म निर्माता ने पुष्पा 2 टीजर को रिलीज कर दिया है।

अल्लु अर्जुन की लव स्टोरी (Allu Arjun Love Story )

Allu Arjun And Sneha Reddy love Story
Allu Arjun And Sneha Reddy love Story

अल्लू अर्जुन के पर्सनालिटी और एक्शन अवतार के कारण उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। लेकिन क्या आपको पता है! साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी की शादी लव मैरिज है। स्नेहा रेड्डी से शादी हुए 12 साल बीत चुके है। अल्लू अर्जून को स्नेहा रेड्डी से शादी करने के लिए बड़ा पापड़ बेलना पड़ा था। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के बाद भी स्नेहा रेड्डी के परिवार वालों को मानने में पसीने छूट गए थें।

इन्हें भी पढ़ें : अरे बाप, अप्रैल महिनें में ओटीटी पर रिलीज होंगी, ये धांसू फिल्में और सीरीज : April OTT Release Movie and Web Series 2024

Allu Arjun को Sneha Reddy से पहली मुलाकात में हुआ था

अल्लू अर्जुन के 42 में जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको अल्लू अर्जुन के लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं। अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी ( Sneha Reddy ) की पहली मुलाकात एक शादी के दौरान हुई थी। पहली नजर में ही अल्लू अर्जुन को स्नेहा रेड्डी पसंद आ गई थी। पसंद आने के बाद भी अल्लू अर्जुन स्नेहा रेड्डी से कुछ कह पानें की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। स्नेहा रेड्डी अमेरिका से मास्टर की डिग्री पूरा करने के बाद भारत अपने घर को लौटी थी, तब तक अल्लू अर्जुन साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो चुके थे।

शादी के लिए स्नेहा के परिवार को मनाने में अल्लू अर्जुन को बेलने पड़े थे पापड़

अल्लू अर्जुन नामी खानदान से तालुकात रखते हैं। अल्लू अर्जुन के परिवार ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लिए कई बड़े सितारे दिए हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में चिरंजीवी का एक अलग ही पहचान है, जो अल्लू अर्जुन के अंकल हैं। वही राम चरण, अल्लू अर्जुन के कजिन है। इतने बड़े साउथ फिल्म इंडस्ट्री परिवार से होने के बावजूद, अल्लू अर्जुन को स्नेहा रेड्डी से शादी करने के लिए स्नेहा रेड्डी के परिवार वालों को मनाना आसान नहीं था।

अमेरिका से मास्टर की डिग्री लेने के बाद, स्नेहा रेड्डी भारत लौटी। कुछ वक्त बाद स्नेहा रेड्डी और अल्लू अर्जून की पहली मुलाकात एक शादी में हुई। उसके बाद दोनों के बीच बात होने लगी, दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गई। स्नेहा रेड्डी और अल्लू अर्जुन को एक दूसरे से प्यार होने के बाद, शादी के लिए परिवार वालों को मनाने की बात आ गई।

अल्लू अर्जुन को स्नेहा रेड्डी से शादी करने के लिए स्नेहा रेड्डी के परिवार वालों को मनाना मुश्किल था। क्योंकि स्नेहा रेड्डी का परिवार बिजनेसमैन की कैटेगरी में आता था। स्नेहा रेड्डी के परिवार वाले नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी की शादी किसी एक्टर के साथ हो। लेकिन स्नेहा रेड्डी भी अल्लू अर्जुन से प्यार करने लगी थी। स्नेहा रेड्डी ने जिद पकड़ ली थी कि वह अल्लू अर्जुन से ही शादी करी करेंगी।

स्नेहा रेड्डी के इस जिंद के बाद स्नेहा रेड्डी के परिवार वाले शादी के लिए मान गए। शादी होने के बाद आज अल्लू अर्जुन के दो बच्चें भी है। इन्हें भी पढ़ें : Son of Sardaar 2 Cast : सन ऑफ सरदार 2 को निर्देशित करेंगे विजय कुमार अरोड़ा, जानें कब रिलीज होगी

कब रिलीज होंगी पुष्पा 2

पुष्पा 2 रिलीज डेट
पुष्पा 2 रिलीज डेट

8 अप्रैल 2024 को साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर अल्लू अर्जुन ने अपने फैंस को सरप्राइज करते हुए, मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 का टीजर रिलीज कर दिया है। पुष्पा 2 के टीचर में अल्लू अर्जुन एक खूंखार अवतार में नजर आ रहे हैं। अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 के रिलीज डेट की बात करें तो इसे इसी साल 15 अगस्त को रिलीज किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top