पुष्पा 2 टीजर रिलीज डेट हुआ लीक, Allu Arjun Birthday पर रिलीज होगा Pushpa 2 Teaser

Man Wearing Gray and Red Armour Standing on the Streets

Allu Arjun Pushpa 2 Teaser : के फैंस के लिए बडी खुशखबरी, अल्लू अर्जून की बड़ी बजट वाली फ़िल्म पुष्पा 2 टीजर रिलीज डेट से पर्दा हट गया है। जानें कब रिलीज होगा पुष्पा 2 मूवी का टीजर !

अल्लू अर्जुन ( Allu Arjun ) की फिल्म पुष्पा की सफलता के बाद फैंस को लंबे समय से पुष्पा 2 का इंतजार था। अल्लू अर्जुन की सीक्वल फिल्म पुष्पा 2 बड़े बजट वाली फिल्म है। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज है। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के रिलीज डेट की घड़ी अब दिन प्रतिदिन घटती ही जा रही है। ऐसे में पुष्पा 2 के दर्शकों को फिल्म की एक झलक देखने के लिए टीचर का लंबे समय से इंतजार था।

Allu Arjun Birthday पर Release होगा Pushpa 2 Teaser

अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा की सफलता के बाद, दर्शकों में पुष्पा के किरदार का खूब कापी किया। पुष्पा फिल्म को देखने के बाद, दर्शकों ने पुष्पा के किरदार को अपने अंदर उतारते हुए सोशल मीडिया पर खूब रील्स बनाए। सोशल मीडिया पर सिर्फ एक ही चीज ट्रेंड कर रही थी, ‘ पुष्पा राज झुकेंगा नहीं रे साला ‘

https://www.instagram.com/p/C5QZFfWRAfH/?igsh=OXpzZG5oeHQ2MHl0

लगभग 1 साल बाद फिल्म निर्माता ने पुष्प 2 के फर्स्ट लुक को दर्शकों के बीच लाया था, जिसमें अल्लू अर्जुन के पुष्पा अवतार को देखने को मिला था। अल्लू अर्जुन के इस अवतार को देखकर अनुमान लगाया जा रहा था की फिल्म की कहानी काफी खतरनाक होने वाली है। दर्शकों के व्याकुलता को देखते हुए फिल्म निर्माता ने हाल ही में पुष्पा 2 टीजर रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अल्लू अर्जुन के मैनेजर सरथ चंद्र नायडू ने हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान खुलासा किया कि अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 का टीचर, अल्लू अर्जुन के जन्मदिन ( Allu Arjun Birthday ) के मौके पर जारी किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें : Upcoming Movies 2024 April : देखें अजय और अक्षय की धांसू फिल्में

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुष्पा 2 के अभिनेता अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर पुष्पा 2 टीजर को रिलीज किया जाएगा। अल्लू अर्जुन का जन्मदिन हर साल 8 अप्रैल को मनाया जाता है। इसलिए पुष्पा 2 टीचर को 8 अप्रैल 2024 को रिलीज किया जाएगा। इस दिन अल्लू अर्जुन अपना 42 वां जन्मदिन मनाते हुए नजर आने वाले हैं।

Pushpa 2 Budget ( पुष्पा 2 बजट )

अल्लू अर्जून के 42वें जन्मदिन पर पुष्पा 2 का टीजर होगा रिलीज
अल्लू अर्जून के 42वें जन्मदिन पर पुष्पा 2 का टीजर होगा रिलीज

पुष्पा 2 के निर्माता इस बार बड़ा दांव खेलने वाले हैं क्योंकि अल्लू अर्जुन की पुष्पा को 300 करोड रुपए के बजट पर बनाया गया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में सफलता हासिल की थी। अल्लू अर्जुन के पुष्पा फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया, जिसे देखते हुए फिल्म निर्माता ने पुष्पा 2 के बजट को बढ़ा दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुष्पा 2 का बजट 500 करोड रुपए के आसपास होने वाला है। अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के सेम बजट के साथ कल्कि 2898 मुवी एक दूसरे को टक्कर देते भी नजर आएंगे।

पुष्पा 2 में ये सितारें आयेंगे नजर : Pushpa 2 Cast

पुष्पा की सफलता के बाद पुष्पा 2 में एक बार फिर मुख्य स्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदना अपनी भूमिका को फिर से निभाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है कि पुष्पा 2 में एक खतरनाक विलेन की भूमिका के लिए संजय दत्त के नाम को जोड़ा जा सकता है।

फिल्म निर्माता द्वारा अभी संजय दत्त को विलेन के रूप में लेने कि कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। Allu Arjun की Pushpa 2 Cast में ये सितारें आयेंगे नजर : अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना,फहद फ़ासिल, प्रकाश राज, जगदीश प्रताप बंडारी,सुनील, राव रमेश, धनंजय और जगपति बाबू आदि।


पुष्पा 2 मूवी रिलीज़ डेट : Pushpa 2 Release Date

अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2, तेलुगु भाषा की एक्शन थ्रिलर ड्रामा फिल्म है। जिसे 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जायेगे। इस फिल्म में अल्लू अर्जून और रश्मिका मंदना मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। पुष्पा 2 को सुकुमार द्वारा निर्देशित और मैथरी मूवी मेकर्स के बैनर तले रिलीज किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top